[ad_1]
नगर निगम के सामने पार्किंग फीस को लेकर हुआ झगडा।
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नगर निगम दफ्तर के सामने बनी पार्किंग में शुक्रवार को पार्किंग फीस को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पार्किंग पर्ची काटने वाले कर्मचारी और बाइक खड़ी करने आए युवक के बीच लात-घूंसे चल गए।
.
वहां पर मौजूद राकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी दूसरी बाइक पर सवार दो युवक आए और पार्किंग शुल्क को लेकर कर्मचारी से बहस करने लगे। कुछ ही देर में बहस गाली-गलौज में बदल गई और दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। इसी दौरान पार्किंग वाले ने डंडा उठाकर मारा, तो दूसरे ने हेलमेट मारे।
नीचे गिराकर डंडा मारता हुआ।
चंद कदमों की दूरी पर था पुलिस स्टेशन
सेक्टर-17 नगर निगम के सामने बनी पार्किंग पर यह झगड़ा हुआ और उसके ठीक पीछे सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन भी है। लेकिन झगड़ा काफी देर तक होता रहा, फिर भी एक भी पुलिसवाला झगड़ा छुड़वाने के लिए वहां नहीं पहुंचा। मारपीट होती देख काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने भी उन्हें छुड़वाने की हिम्मत नहीं की। बल्कि लोग तो वहां खड़े होकर अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। काफी देर झगड़ा करने के बाद दोनों अपने आप ही हट गए।

मारने के लिए उठाने गया डंडा।

डंडा मारता हुआ पार्किंग वाला।

एक दूसरे का कॉलर पकड़े हुए।
[ad_2]
चंडीगढ़ में पार्किंग फीस को लेकर चले लात-घूंसे: नगर निगम के सामने विवाद, साथ में पुलिस स्टेशन; हेलमेट चले, लोगों ने छुड़वाया झगड़ा – Chandigarh News

