in

चंडीगढ़ कोर्ट ने पंजाब की AAP विधायक को बरी किया: BJP ऑफिस घेरते वक्त पुलिस से हुई थी झड़प; 3 और नेताओं को भी राहत – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ कोर्ट ने पंजाब की AAP विधायक को बरी किया:  BJP ऑफिस घेरते वक्त पुलिस से हुई थी झड़प; 3 और नेताओं को भी राहत – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब की AAP विधायक अनमोल गगन मान। – फाइल फोटो

पंजाब के खरड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान को चंडीगढ़ की कोर्ट ने 4 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। मान पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस चल रहा था।

.

मान के साथ AAP के चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया, राजविंदर गिल और अर्शदीप सिंह को भी सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। यह फैसला चंडीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सचिन यादव की अदालत ने सुनाया।

चंडीगढ़ में AAP के प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया।- फाइल फोटो।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला..

  • भाजपा ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे AAP नेता: यह मामला 4 अगस्त, 2021 का है। उस समय आप नेताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान झड़प हो गई। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद सेक्टर-39 थाने में आईपीसी की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, कोरोना नियम तोड़े थे: इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने AAP नेताओं पर केस दर्ज कराया था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि गिल, अनमोल गगन मान, आहलूवालिया और अर्शदीप समेत कई अन्य आप महिला विंग कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए थे और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इसके अलावा कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाने के नियमों की भी उल्लंघना की गई थी।
  • टोल पर लाठीचार्ज-बदसलूकी का विरोध करने आए थे: दरअसल, करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज और महिलाओं से कथित बदसलूकी के विरोध में पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) व इसकी चंडीगढ़ महिला विंग ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी सेक्टर-37ए स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने आए थे और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।
  • पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था: पुलिस ने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने के सख्त बंदोबस्त किए थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पानी की बौछारों कीं और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।
  • 300 कार्यकर्ता हिरासत में लिए थे, मान और गिल ने की थी अगुआई: पुलिस ने मौके से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। आप की महिला विंग की नेता राजविंदर कौर और अनमोल गगन मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला था।

[ad_2]
चंडीगढ़ कोर्ट ने पंजाब की AAP विधायक को बरी किया: BJP ऑफिस घेरते वक्त पुलिस से हुई थी झड़प; 3 और नेताओं को भी राहत – Chandigarh News

पंजाबी एक्टर के शोरूम में 2 करोड़ की चोरी:  मोहाली में चोरों ने तिजोरी तोड़ी नहीं, खोलकर सोने-हीरे के गहने ले गए – Chandigarh News Chandigarh News Updates

पंजाबी एक्टर के शोरूम में 2 करोड़ की चोरी: मोहाली में चोरों ने तिजोरी तोड़ी नहीं, खोलकर सोने-हीरे के गहने ले गए – Chandigarh News Chandigarh News Updates

‘PM ने यमुना में नहाने से इनकार कर दिया’, छठी मईया के अपमान के आरोप पर राहुल गांधी का जवाब Politics & News

‘PM ने यमुना में नहाने से इनकार कर दिया’, छठी मईया के अपमान के आरोप पर राहुल गांधी का जवाब Politics & News