{“_id”:”6919ea4f9b748f6eb505a58d”,”slug”:”video-sultanpur-national-park-attracts-increased-tourist-numbers-due-to-arrival-of-migratory-birds-in-gurugram-2025-11-16″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गुरुग्राम: सुल्तानपुर नेशनल पार्क में बढ़ी चहल पहल, प्रवासी परिंदों की दस्तक से रौनक लौटी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रविवार को सुल्तानपुर नेशनल पार्क में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। हर साल की तरह इस साल भी अक्तूबर माह से पार्क को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सर्दी की दस्तक तेज होते ही प्रवासी परिंदे इस नेशनल पार्क का रूख करते है। इसमें कई परिंदे विदेश के होते है। अभी तक 8 से 9 प्रजातियों ने सुल्तानपुर नेशनल पार्क में दस्तक दे चूके है। पर्यटन मार्गदर्शकों का मानना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे प्रजातियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगा। जिनको देखने के लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंच रहे है। बच्चें उत्साह में और बुजुर्ग प्राकृतिक की शांति को महसूस करते दिखाई दिए। बता दें कि जब पहाड़ों पर बर्फवारी शुरू होने लगती है तब पानी और गर्म क्षेत्र में रहने वाले पक्षी उत्तर भारत का रूख करते है। दिल्ली -एनसीआर के अलग-अलग झीलों और पार्कों में आकर सर्दी का समय यहीं रहकर बिताते है। चलिए आपको बता दें कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क में पर्यटक सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रवेश ले सकते है। इस पार्क में प्रवेश के लिए वयस्क का 50 रुपये, बच्चों का 20 रुपये और स्कूल पिकनिक वाले बच्चों के लिए 10 रुपये और वाहनों की पार्किंग, कैमरा, जैसे अनेक वस्तुओं के लिए फीस ली जाती है। साथ वहां पर पक्षियों की पहचान के लिए साइन बाेर्ड भी लगया गया है।
[ad_2]
गुरुग्राम: सुल्तानपुर नेशनल पार्क में बढ़ी चहल पहल, प्रवासी परिंदों की दस्तक से रौनक लौटी