गुरुग्राम: ठंडी हवाओं के बीच बारिश ने वीकेंड बनाया खास, अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा


गुड़गांव: ठंडी हवाओं और बारिश की वजह से वीकेंड खास हो गया। लोग पार्कों में मस्ती करने निकले। मार्केट और मॉल में भी भीड़ रही। 24 घंटे में रविवार को 9 एमएम तक बारिश रेकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जून तक मॉनसून आ सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल गुड़गांव में प्री-मॉनसून का असर दिखाई देने लगा है। अगले 2 दिन भी गर्मी से राहत भरे रहने वाले हैं। प्री-मॉनसून की वर्षा 21 जून तक रहेगी। वैसे 3-4 दिन पहले से ही लू से राहत मिल चुकी है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का खाना है कि दक्षिण हरियाणा में प्री-मॉनसून अपने तय समय से 4 दिन पहले ही दाखिल हो गया है। 17 जून तक यह प्रदेशभर में सक्रिय भी हो गया। इसमें बंगाल की खाड़ी से आने वाली मॉनसूनी हवाओं ने प्रमुख रोल निभाया। अब हरियाणा में 29 जून के आसपास मॉनसून की दस्तक होने की संभावना है। आमतौर पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में मॉनसून दस्तक देता है।

.


What do you think?

सिक्योरिटी में अग्निवीरों को प्राथमिकता दूंगा…विजयवर्गीय पर हुड्डा का पलटवार, पूछा- क्या BJP ऑफिस के चौकीदार के बराबर है फौजी का गौरव

द्रविड़ का दिनेश कार्तिक के चयन पर बड़ा बयान, T20 World Cup के टीम सेलेक्शन पर कही ये बात