राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस मुक्त भारत बना देंगे। आप क्या कांग्रेस मुक्त भारत बनाओगे। इनकी 7 पीढ़ियां आ जाएंगी तो भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनेगा। ये कांग्रेस और देश की जो भावना है वो एक सी है। ठीक है सत्ता में आए-नहीं आए वो अलग बात है। उसके कई कारण होते हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि देश के अंदर धर्म के नाम पर हालात बन गए है। एक भावना आ गई कब तक रहेगी वो। देश में महंगाई भयंकर है। बेरोजगारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। देश की आर्थिक स्थिति गर्त में जा रही है। पता नहीं किस दिशा में हम जाएंगे। आने वाले वक्त में क्या फ्यूचर है देश के नौजवानों का।
अग्निपथ स्कीम अचानक युवाओं के सामने पेश कर दी
गहलोत ने कहा कि वो आप ने देख लिया अग्निपथ स्कीम लेकर, क्या गुड गवर्नेंस इसे कहते हैं कि आप स्कीम को गुप्त रखो। अग्निपथ को अचानक युवाओं के सामने पेश कर दो। जिन्होंने परीक्षा दे दी। फिजिकल टेस्ट दे दिया। इतंजार कर रहे थे नौकरी का। अचानक पता चला की नई स्कीम आई है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश किस दिशा में जा रहा है किसी को मालूम नहीं है। देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं जानता। इस रूप में आज ये पूरा मुल्क चल रहा है। जो बहुत ही चिंताजनक स्थिति है। इसको हमें समझना पड़ेगा। इसका मुकाबला करें। जब तक जनता साथ नहीं देगी। तब तक राजनीतिक पार्टियां अकेली कुछ नहीं कर सकती। राहुल गांधी से 5 दिन तक 50 घंटे पूछताछ की गई। ऐसा कभी हुआ नहीं। राहुल गांधी ने जिस रूप में ईडी को फेस किया है, वो भी बेमिसाल है। 50 घंटे लगातार पूछताछ। लंच पर जाने की भी अनुमति नहीं। साढ़े 12 बजे-पौने 1 बजे रात तक रोके रखना तमाम रिकाॅर्ड पहली बार बन रहे हैं। जिस प्रकार पुलिस का रवैया था, वो भी बेमिसाल था।
पुलिस का रवैया तानाशाही
सीएम गहलोत ने कहा कि आज तक ऐसा रवैया पुलिस का कभी सामने नहीं आया। पाॅलिटिकल मूवमेंट होते हैं। उसको फेस करती है विपक्षी पार्टियां। ये पहली बार है कि पुलिस द्वारा टारगेट करके कांग्रेस नेताओं को चुन-चुन उनके साथ मिसबिहेव किया गया। कई जगह पिटाई भी की। थानों के अंदर ले जाया गया। रात को 12 और 1 बजे छोड़ा गया। पहली बार पुलिस का आतंक देख रहे हैं। एक चिंता की स्थिति है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह पुलिस का रिहर्सल है। देश के लिए जब तानशाही आएगी पूरी तरह तब किस प्रकार का व्यवहार करना है, उसका रिहर्सल करने का पुलिस को मौका जो दिया गया खतरनाक है।
पुलिस कर रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई
सीएम गहलोत ने कहा कि मैं मीडिया को साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा, उनकी मेहनत को, उनके हौसले को। क्योंकि उन्होंने भी 5 दिन तक संघर्ष देखा है। मीडिया कर्मियों के साथ भी पुलिस ने बदतमीजी की है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि कांग्रेस मुख्यालय के अंदर पुलिस घुस जाए। पुलिस मीडिया वालों और लोगों को पिटाई करके बाहर लाए। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार में बीजेपी विपक्ष में है। राजस्थान में हमारे खिलाफ आंदोलन करती है। अगर आपके दिल्ली व्यवहार को देखकर राजस्थान में बीजेपी मुख्यालय में हमारी पुलिस घुसे, कार्यकर्ताओं को पीटकर बाहर निकाल दे ये शोभा देता है क्या। अच्छा है क्या।
देश के हालात चिंताजनक
सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी देश में कौनसी पंरपरा स्थापित कर रही है। ये लोग कौनसी परंपरा स्थापित कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। देश के हालात बहुत चिंताजनक है। सीएम गहलोत ने कहा कि पुलिस महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई कर रही है। रात को 12 बजे दिल्ली बाॅर्डर पर छोड़ा जा रहा है।
.