खेलो इंडिया से हॉकी में गोल्ड जीतकर लौटी बेटियों को भव्य स्वागत

Welcome daughters who returned after winning gold in Khelo India

ख़बर सुनें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में नया इतिहास लिखकर लौटी महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इसमें पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह और हेल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद की महिला हॉकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर रही है। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की बदौलत हरियाणा ने खेलो इंडिया की शानदार मेजबानी की है। इस खेल में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार खेल को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस खेल में मेडल लाने वाले खिलाड़ी की राशि को दोगुना कर दिया है। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की तरफ से शाहाबाद में दूसरा नया एस्ट्रोटर्फ बनाने का आश्वासन भी दिया। इस टीम सोनम (कप्तान), कोमल, गुरमेल, परनीत, राधा, प्रिया, सोनिया, पिंकी व मनवीत शामिल रहीं। इस मौके पर कर्णराज सिंह, मुलखराज, विक्रम अटवान, करतार कौर, त्रिलोचन सिंह, गौरव बेदी, लखविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
खेलो इंडिया में हरियाणा को गोल्ड दिलाने वाली हॉकी खिलाड़ी सोनिया व पिंकी के पिता का निधन फाइनल मैच के दौरान हो गया था। हृदयविदारक समाचार इन बेटियों को मैच के दौरान ही मिल गया था, लेकिन प्रदेश को गोल्ड दिलाने के लिए इन दोनों बहनों ने मैदान नहीं छोड़ा। गोल्ड जीतने के बाद पूरी टीम में खुशी की लहर थी, लेकिन इन दोनों बहनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। बतां दे कि सोनिया चार बार खेलो इंडिया में हरियाणा की तरफ से खेल चुकी है। अब उसकी बहन भी हॉकी में अपना प्रतिभा दिखा रही है।

.

What do you think?

प्री मानसून की दस्तक, कल से लगातार पांच दिन बारिश की संभावना

एक ही दिन में निकाला एमएससी जूलॉजी और एमएससी फॉरेंसिक साइंस का परिणाम