[ad_1]
वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर के ल्यूसिल एवेन्यू इलाके में शनिवार शाम को एक आइसक्रीम की दुकान पर चल रही बच्चे के बर्थडे पार्टी में अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, कुल 14 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से 4 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के उप-मेयर जेसन ली ने फेसबुक पर लिखा, ‘आज मेरा दिल बहुत भारी है। एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में हुई इस सामूहिक गोलीबारी से मैं दुखी और गुस्से में हूं। हमारी कम्युनिटी को सच जानने का हक है और पीड़ित परिवारों को न्याय व हर संभव मदद मिलनी चाहिए।’
हमले के बाद की तस्वीर…

आइसक्रीम की दुकान पर गोलीबारी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी है।

यह हमला एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ, जिसके बाद चारो ओर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अब तक हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली
अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की उम्र या हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच कर रही है और लोगों से उस क्षेत्र में न जाने की अपील की है। घटना की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी इतनी तेज थी कि उन्हें लगा जैसे पटाखे फूट रहे हैं। एक गवाह ने कहा, “हम पास में ही एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे, लेकिन हमें लगा आतिशबाजी हो रही है।”
[ad_2]
कैलिफोर्निया में बच्चे की बर्थडे पार्टी में गोलीबारी: 4 लोगों की मौत, 10 घायल; लोग बोले- इतनी तेज गोलियां चली कि लगा पटाखे फूट रहें हों


