[ad_1]
खिलाड़ी जब खेल मैदान में उतरे तो बस अपने खेल पर ध्यान दें। जीत व हार तो खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खिलाड़ी का जज्बा और खेल भावना ही उसको महान खिलाड़ी बनाएगी। खिलाड़ियों का लक्ष्य केवल प्रतियोगिताएं नहीं हैं, बल्कि ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। यह कहना है राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी का। वे मंगलवार को कोणार्क अकादमी लाडवा में 58वें राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर प्रति वर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये व 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला स्तर पर भी तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 15 लाख, 10 लाख और पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
सुमन सैनी ने कहा कि देश के सबसे ऊर्जावान और भावी भारत की तस्वीर खिलाड़ी हैं। इस समय हरियाणा के वे 1800 खिलाड़ी मौजूद हैं, जो आगे चलकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में अपनी दक्षता और क्षमता सिद्ध करने का अवसर तो मिलेगा ही, साथ ही आपमें अनुशासन और टीम की भावना गहरी होगी, क्योंकि खेल केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन को भी स्वस्थ बनाते हैं। इस दौरान सुमन सैनी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कोणार्क एकेडमी परिसर में पौधरोपण किया।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी, प्राचार्य अंजलि सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, कोणार्क एकेडमी प्राचार्य अंजनी सिंह, राजकुमार शर्मा, एसएस शर्मा, पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
[ad_2]
कुरुक्षेत्र: राज्य बाल विकास परिषद उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने 58वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

