कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष डोटासरा को दिल्ली पुलिस ने रोका


जयपुर, 14 जून (भाषा) दिल्ली जा रहे कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने रोक लिया जिसकी जानकारी स्वयं देते हुए उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उन्हें वसंत कुंज थाने के पास किसी अज्ञात जगह पर रखा है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है।

डोटासरा अन्य लोगों के साथ दिल्ली जा रहे थे, लेकिन गुड़गांव के बाद दिल्ली सीमा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनके काफिले को अपने साथ वसंत कुंज थाने के पास लेकर गई।

डोटासरा ने एक वीडियो बयान में कहा,‘‘जब हम लोग दिल्ली जा रहे थे तो हमें सीमा पर रोक कर पुलिस ने कहा कि आपके लिये आपातकाल है.. हम रात से बैठे है। पुलिस ने हमें वसंत कुंज थाने के पास में किसी अज्ञात स्थान पर पुलिस पहरे में रखा है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। दिल्ली में राजस्थान के लोगों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता दिल्ली सहित अनेक जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

डोटासरा ने इसका जिक्र करते हुए कहा,’राहुल गांधी न डरे हैं.. ना घबराये हैं.. सत्य हमेशा जीता है। भाजपा का और मोदी का षड्यंत्र हारेगा.. निश्चित रूप से हारेगा।’’ केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,’ये निर्दयी सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा जुल्म कर रही है, इसका खात्मा जरूरी है।’

.


What do you think?

Kuldeep Bishnoi : हुड्डा धृतराष्ट्र, राहुल गांधी के फैसलों से खत्म हो जाएगी कांग्रेस… अजय माकन के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले कुलदीप बिश्नोई का कांग्रेस पर हमला

Lawrence Bishnoi : बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला, 50 पुलिसवाले और वीडियोग्राफी… जानें गिरफ्तारी के बाद कैसे दिल्ली से पंजाब लाया जाएगा लॉरेंस बिश्नोई