[ad_1]
मृतक जसबीर उर्फ गगन की फाइल फोटो।
करनाल जिले के जुंडला गांव के एक युवक की अमेरिका में अचानक मौत हो गई। युवक करीब ढाई साल पहले अमेरिका गया था और वहां इंडियाना में रेस्टोरेंट में काम करता था। रात को खाना खाने के बाद वह सोया, लेकिन अगली सुबह मृत मिला। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही ह
.
जानकारी देते मृतक गगन के परिजन।
रात को सोया, सुबह मृत मिला दोस्तों ने बताया कि जसबीर शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सो गया था। अगली सुबह जब वह नहीं उठा तो देखा गया कि वह मृत पड़ा है। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद गांव में मातम छा गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
30 लाख खर्च कर डंकी से गया था अमेरिका परिवार के मुताबिक जसबीर करीब ढाई साल पहले 30 लाख रुपए खर्च करके डंकी के जरिए पहले यूरोप और फिर अमेरिका पहुंचा था। वहां इंडियाना में एक रेस्टोरेंट पर नौकरी करता था और घरवालों से लगातार संपर्क में रहता था। हर रोज उसकी बात होती थी, लेकिन शनिवार को वे उसकी कॉल का इंतजार करते रहे, कॉल तो आई लेकिन कॉल पर जसबीर का दोस्त था, जिसने उसकी मौत की खबर परिवार को दी। जिसे सुनकर पूरा परिवार सन्न रह गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि जसबीर अब इस दुनिया में नहीं रहा।

परिवार को सांत्वना देते रिश्तेदार।
चार साल पहले पिता की मौत, अब बड़ा बेटा भी चला गया परिवार पहले ही दुखों के पहाड़ से गुजर रहा है। करीब चार साल पहले जसबीर के पिता की मौत हो चुकी है। अब बड़े बेटे जसबीर के जाने से मां और छोटे भाई पर बड़ा संकट आ गया है। छोटे भाई ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे हालात में शव को भारत लाना संभव नहीं है।
परिवार ने सरकार से लगाई गुहार छोटे भाई ने कहा कि सरकार मदद करे ताकि शव को भारत लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके। जसबीर के जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में हर कोई इस घटना से गमगीन है। जसबीर की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। मां और छोटा भाई बार-बार बेहोश हो रहे हैं। अब सबकी नजरें सरकार की मदद पर टिकी हैं ताकि जसबीर का पार्थिव शरीर गांव लाया जा सके।
[ad_2]
करनाल के युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत: 30 लाख खर्च कर डंकी से गया था विदेश, 4 साल पहले पिता की हो चुकी मौत – Karnal News
