एकलव्य स्टेडियम में बने स्वीमिंग पुल को अब ठेके पर देगा खेल विभाग

ख़बर सुनें

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एकलव्य स्टेडियम में बने जिले के एकमात्र स्वीमिंग पुल को अब खेल विभाग ठेके पर देगा ताकि इसका सही तरीके से रख-रखाव हो सके। पांच साल पहले इस स्टेडियम का निर्माण हुआ था। इसमें स्वीमिंग पुल बनाया गया था लेकिन आज तक यह शुरू नहीं हो सका। इसकी हालत खस्ता होती जा रही है।
शरारती तत्वों ने इन स्वीमिंग पुल को क्षतिग्रस्त करना भी शुरू कर दिया है। इसकी हालत बदतर होती जा रही है। इसमें गंदगी से बुरा हाल है। इसका रखरखाव सही ढंग से करने में नाकाम विभाग अब इसे ठेके पर देने की तैयारी कर रहा है।
सफीदों रोड पर पांच वर्ष पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त एकलव्य स्टेडियम बनाया था। यह स्टेडियम काफी सूनसान जगह पर है। देखरेख नहीं होती। इसी कारण शरारती तत्वों ने इसका काफी नुकसान पहुंचा दिया है। इस स्टेडियम में एक भी शीशा ऐसा नहीं है, जो सही हो। स्टेडियम में बने स्वीमिंग पुल की हालत भी काफी खराब हो चुकी है। अब यह स्टेडियम जर्जर होने के बाद खेल विभाग को हैंडओवर किया गया है। इसमें स्वीमिंग पुल की हालत तो तालाब से भी बदतर हो चुकी है। स्वीमिंग पुल में लगाए गए सभी उपकरण खराब हो चुके हैं। स्वीमिंग पुल में पशुओं का गोबर पड़ा है। आज तक इसमें पानी भी नहीं भरा गया। अब खेल विभाग इस स्वीमिंग पुल को ठेके पर देगा ताकि इसका रख-रखाव सही तरीके से हो सके। इसे पूरी तरह से व्यवस्थित करवाकर शुरू करवाना ठेकेदार का ही काम होगा। पूरे जिले में यह एकमात्र स्वीमिंग पुल है।
बॉक्स
अंबाला में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे जिले के खिलाड़ी
जिले में 22 खिलाड़ी अंबाला में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुछ अन्य खिलाड़ी हिसार और रोहतक में भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंबाला में खेल विभाग की तैराकी की नर्सरी है। इसमें जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। जिले के वैभव और मधु ने तैराकी की कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। जिले में तैराकों की कमी नहीं है लेकिन इस खेल की सुविधा नहीं होने से प्रतिभा निखर नहीं पा रही।
वर्जन
जिले में तैराकी के खिलाड़ी अच्छे हैं। 22 खिलाड़ी अंबाला की नर्सरी में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अन्य जिलों में भी कुछ खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। एकलव्य स्टेडियम में स्वीमिंग पुल को ठेके पर देकर यहां प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा जींद में ही मिल जाए। जींद में तैराकी में अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें केवल प्रशिक्षण की जरूरत है।
–संतोष धीमान, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।
फोटो कैप्शन
13जेएनडी02 : एकलव्य स्टेडियम में स्थित स्वीमिंग पुल में पड़ा पशुओं का गोबर। संवाद।
13जेएनडी03 : एकलव्य स्टेडियम में स्थित स्वीमिंग पुल की खस्ता हालत बयां करता चित्र। संवाद।

.

What do you think?

तारीख करने के लिए कुरुक्षेत्र की अदालत जाता था आरोपी, वापसी में बाइक चोरी कर लाता

भाषा-संस्कृति राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आत्मा