उकलाना में कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल बोले: भाजपा प्रत्याशियों को गांव में भी नहीं घुसने देगी जनता, बीजेपी राज में हुआ शोषण – Uklanamandi News Latest Haryana News

[ad_1]

कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल।

कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है, और जनता से काम के बदले में पैसे लिए जाते थे। जिस कारण जनता पूरी तरह से दुखी है। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है।

.

पूर्व विधायक ने कहा कि उकलाना हलके में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजय होगा और एक नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि उकलाना हलके में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरा विकास किया जाएगा।

उकलाना से कांग्रेस की होगी जीत

कांग्रेस की उकलाना हल्के से टिकट देने के मामले पर पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि जो भी प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी उतरेगी वह रिकॉर्ड मतों के साथ है विजयी होगा। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उकलाना हल्के से 26 हजार मतों से लीड ली है। जो विधानसभा चुनाव में ओर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान तय करेगा किसे प्रत्याशी बनाया जाता है।उन्होंने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस का चुनाव लड़ने जा रही है।

बीजेपी कैंडिडेट को गांव में घुसने नहीं देंगे लोग

पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। जो भाजपा के प्रत्याशी बनकर हल्के में आएंगे, उन्हें जनता गांवों में भी नहीं घुसने देगी। जनता के सवालों के पास भाजपा प्रत्याशियों के पास कोई भी ऐसा जवाब नहीं होगा, जो वह जनता को दे सकें। उन्होंने कहा कि गांव में जब भाजपा प्रत्याशी घुसेंगे तो उन्हें असलियत का पता लगेगा कि आखिर उन्होंने जनता के साथ क्या किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किस तरह से जनता के बीच जाएंगे। क्योंकि उन्होंने अपने राज के दौरान कोई भी विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में जनता का शोषण हुआ है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। अपराध में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि उकलाना हल्के से भाजपा किसी को भी प्रत्याशी बनाये उसको जनता बुरी तरह से हराने का काम करेगी।

[ad_2]

Source link