[ad_1]
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी करनाल ने आज जिला कार्यालय में बैठक कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा से सलाह मशवरा कर किया गया
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना इंडियन नेशनल लोकदल की परम्परा है जिसको इंडियन नेशनल लोकदल प्राथमिकता के आधार पर लेती है। आज समस्त कार्यकारिणी का पगड़ी पहनाकर सम्मान करना मेरा कर्तव्य है क्योंकि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही पार्टी मजबूत होती है, सरकार बनाती है तो हमें आज पगड़ी का सम्मान करते हुए जगत ताऊ देवी लाल व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेकर पार्टी को मजबूत करते हुए चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन नेशनल लोकदल के हाथों को मजबूत कर प्रदेश की बागड़ोर को उनके हाथों में सौंपना है। इस अवसर पर जन दूसरे दलों को छोडक़र इंडियन नेशनल लोकदल को अपना भविष्य मानकर ज्वाईंन कर रहे हैं आज आपके बीच में आप पार्टी के युवा के उपाध्यक्ष भाई प्रवीन पाल ने आप पार्टी को छोडक़र इनेलो में आस्था जताई, इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं निखिल राणा, रवि कुमार, श्रीकांत, सुखबीर कलामपुरा ने भी भाजपा को अलविदा कर इनेलो का दामन थामा।
[ad_2]
इंडियन नेशनल लोकदल की बैठक , पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग