आरोपियों के खिलाफ की जाए कार्रवाई : सतीश सेठी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 11 Oct 2025 01:28 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

नारायणगढ़। भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश कमेटी ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। यह आत्महत्या की बजाय संस्थागत हत्या है, जिसके लिए संस्थानों व समाज में निरंतर जारी जातिगत भेदभाव व उत्पीड़न जिम्मेदार है। शुक्रवार को माकपा प्रदेश राज्य कमेटी सदस्य सतीश सेठी ने कहा कि आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की मृत्यु के हालात की त्वरित निष्पक्ष जांच करके सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

[ad_2]

Source link