in

अंबाला में ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुआ शत चंडी महायज्ञ, महिलाओं ने कलश यात्रा से किया नगर भ्रमण Latest Haryana News

अंबाला में ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुआ शत चंडी महायज्ञ, महिलाओं ने कलश यात्रा से किया नगर भ्रमण Latest Haryana News

[ad_1]

सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय परिसर में शत चंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा और शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा में सबसे आगे ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु झंड़ा लेकर चल रहे थे, इसके बाद पालकी में मां दुर्गा की तस्वीर लेकर श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इसके पीछे करीब सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थी। इसके बाद यह शोभायात्रा निकलसन रोड से सदर बाजार, डीसी रोड से होते हुए सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय के परिसर में पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने पालकी और महिलाओं ने कलश के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा की। परिक्रमा के बाद पालकी को यज्ञशाला में स्थापित किया।

इसके बाद दोपहर एक बजे यज्ञशाला में बनाए गए 21 हवन कुंडों में अरणी मंथन से अग्ननी प्रज्ज्वलित की गई। इन हवन कुंडों में विधि विधान से आहुतियां डलवाई गई। दोपहर तीन बजे से छह बजे तक देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। इस देवी भागवत महापुराण कथा में कथावाचक कमलनयन महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया।

[ad_2]

Source link

ऑपरेशन ट्रैकडाउन… भिवानी पुलिस ने 179 आरोपियों को किया गिरफ्तार Latest Haryana News

ऑपरेशन ट्रैकडाउन… भिवानी पुलिस ने 179 आरोपियों को किया गिरफ्तार Latest Haryana News

प्रेम विवाह करने पर ली जान: भांजे के जन्मदिन से दो दिन पहले बहन को गोली से उड़ाया… देवर के पेट में मारी गोली  Latest Haryana News

प्रेम विवाह करने पर ली जान: भांजे के जन्मदिन से दो दिन पहले बहन को गोली से उड़ाया… देवर के पेट में मारी गोली Latest Haryana News