अंबाला में क्या हुआ ऐसा जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड कर्मियों की छुट्टी हुई रद्द Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Ambala News: त्योहारों पर भीड़ भाड़ वाली जगह के लिए छोटी गाड़िया भी रखी गई है, ताकि कोई दिक्कत न हो दूसरी तरफ लोकेशन के हिसाब से गाड़ियां भेजी जाती है.

ख़बरें फटाफट

अंबाला: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और कुछ दिन बाद दीपावली आने वाली है. वहीं दीवाली के आसपास लोग पटाखें जलाना शुरू कर देते हैं जिसके वजह से कई बार आगजनी जैसी घटना हो जाती है. बता दें कि इन घटनाओं से बचाव के लिए अब अंबाला का फायर डिपार्टमेंट पूरी तरह से तैयार हो गया है, जिसमें खासतौर पर फायर डिपार्टमेंट के द्वारा सभी गाड़ियों को तैयार करवा लिया गया है और दिवाली के समय सभी फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है.

क्या है फायर ब्रिगेड की तैयारियां

वहीं इसको लेकर जब लोकल 18 की टीम ने अंबाला फायर ब्रिगेड के फायर अधिकारी पंकज से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अंबाला जिले में फायर की लगभग 34 गाड़िया लगाई गई हैं, जिनमें से 12 गाड़ियां अंबाला कैंट में है और 13 गाड़ियां अंबाला शहर में लगाई गई है. इनमें से बाकी गाड़ियां नारायणगढ़ और बराड़ा क्षेत्र में लगाई गई है. वहीं उन्होंने बताया कि त्योहारों पर भीड़ भाड़ वाली जगह के लिए छोटी गाड़िया भी रखी गई हैं, ताकि कोई दिक्कत न हो दूसरी तरफ लोकेशन के हिसाब से गाड़ियां भेजी जाती है. अगर भीड़ ज्यादा है तो वहां पर छोटी गाड़ी भेजी जाती है, क्योंकि अक्सर वहां पर बड़ी गाड़ी के फंसने का डर रहता है और इस बार दीपावली को देखते हुए स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है.

क्यों लगती है आग

वहीं उन्होंने बताया कि अक्सर ज्यादातर आग लगने की घटना छत पर पड़े वेस्ट सामान के कारण लगती है, इसलिए लोगों से अपील है कि वह छत पर बिल्कुल भी ऐसा सामान ना रखें जो आग की चपेट में आने के कारण जल सकता है. उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में आगजनी की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए फायर ब्रिगेट की कुछ गाड़ियां बाजारों में भी लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी जगह पर आग लगती है, तो मौके पर मौजूद व्यक्ति इसकी सूचना 112 पर कॉल करके दे सकते हैं, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाएंगी.

homeharyana

अंबाला में क्या हुआ ऐसा जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड कर्मियों की छुट्टी हुई रद्द

[ad_2]